फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी ने बाल भवन का किया औचक निरीक्षण

Tue, 21 May 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
बाल भवन की गतिवि​धियों का निरीक्षण करती अ​धिकारी सरोज मलिक।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ की वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी सरोज मलिक ने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने सरोज मलिक का बाल भवन पहुंचने पर स्वागत किया और चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान सरोज मलिक ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, सिलाई कटाई व कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र, हेयर एंड स्किन केयर सेंटर, डे केयर सेंटर, परिवार परामर्श केंद्र व ई-लाईब्रेरी आदि की पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में जाकर वहां दाखिल मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने बाल भवन नारनौल में चलाई जा रही सभी गतिविधियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर विवेक कुमार कार्यक्रम अधिकारी व रोहताश सिंह रंगा, मनीष कुमार लेखाकार, सुरेंद्र शर्मा तीरंदाजी प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें