फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वकीलों ने स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग उठाई

Tue, 21 May 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्कूलों में गर्मी के अवकाश घोषित करने के आदेश जारी करने की मांग को लेकर वकीलों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को डीसी नारनौल की अनुपस्थिति में एडवोकेट सजीत यादव, हेमंत शर्मा, देवेंद्र कुमार, उमेद सिंह, साहिल भारद्वाज, शेर सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट मंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभी स्कूलों में गर्मी के अवकाश तत्काल घोषित करने की मांग की गई है। इसमें बताया गया कि जिले में भीषण गर्मी चलते तापमान 46 डिग्री पहुंचने के बावजूद प्रशासन स्कूलों को किसी भी प्रकार के कोई दिशा निर्देश जारी नही किए हैं। इसके चलते गर्मी में विद्यार्थी स्कूल जाने को मजबूर है और बीमार पड़ रहे हैं, जबकि अन्य कई जिलों में अवकाश घोषित किया जा चुका है। भीषण गर्मी व लू में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें