फोटो 13 कार्यक्रम को संबोधित करते यतेंद्र राव। डीआईपीआरओ
नारनौल। यादव धर्मशाला में भारत रतन अटल वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी को जब भारत रत्न मिला तो भारत रत्न का सम्मान बढ़ा। वो एक राष्ट्र कवि थे। अटल बिहारी को सम्मान देने के लिए जिले की तीन विधानसभाओं में भी इस प्रकार की संगोष्ठी 26 व 27 तारीख को आयोजित की जाएगी।
पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि जिस प्रकार से अटल बिहारी के नेतृत्व में देश के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत और अनेकों ऐसी योजनाएं जिनसे देश के जन कल्याणकारी कार्यों के अलावा अटल बिहारी के ही शासन के अंदर देश के किसान ने भी देश के नौजवान ने भी और देश के सैनिकों का भी सम्मान बढ़ा। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद