संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। शहीद महेश पाल फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में सोमवार को धनौंदा में फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए। विशिष्ट अतिथि आबकारी विभाग के अधिकारी सोमदत्त यादव व थानेदार महेश स्वामी रहे।
शहीद के भाई जीत पाल सिंह ने बताया कि सोमवार को सेमीफाइनल खेले गए। पहला मुकाबला बाबा ख्याली नाथ फुटबॉल क्लब बारंबा भालंबा व फुटबॉल क्लब घड़ी हरसरू के बीच खेला गया। इसमें फुटबॉल क्लब घड़ी हरसरू विजेता रहा। दूसरा मैच फुटबॉल क्लब जींद व फुटबॉल क्लब वजीरपुर के बीच खेला गया। इसमें फुटबॉल क्लब वजीरपुर विजेता रही। तीसरा मैच धनौंदा फुटबॉल क्लब धनौंदा व फुटबॉल क्लब अजितपुरा के बीच मैच खेला गया। इसमें फुटबॉल क्लब अजीतपुरा विजेता रही। चौथा मैच शहीद महेश पाल फुटबॉल क्लब धनौंदा व फुटबॉल क्लब घड़ी हरसरू के बीच मैच खेला गया। जिसमें शहीद महेश पाल फुटबॉल क्लब धनौंदा विजेता रही।
पांचवां मैच फुटबॉल क्लब खेड़ला व फुटबॉल क्लब वजीरपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें फुटबॉल क्लब खेड़ला विजेता रही। छठा मैच फुटबॉल क्लब आसरा का माजरा व खेल नर्सरी धनौंदा के बीच मैच खेला गया। जिसमें फुटबॉल क्लब आसरा का माजरा विजेता रही। सातवां मैच शहीद महेश पाल धनौंदा व फुटबॉल क्लब आसरा का माजरा के बीच खेला गया। जिसमें आसरा का माजरा विजेता रही। आठवां मैच फुटबॉल क्लब अजीतपुरा व फुटबॉल क्लब खेड़ला के बीच मैच खेला गया। जिसमें खेड़ला विजेता रहा। अब फाइनल मैच में आसरा का माजरा व फुटबॉल क्लब खेडला के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर विक्रम सिंह पंच, जगदीश सिंह, ओमपाल सिंह, शिवकुमार पंच, विजय सिंह, परमानंद शर्मा, जीत पाल सिंह, मा. प्रहलाद सिंह, पूर्व सरपंच रूपेंद्र सिंह, पृथीसिंह, सूबेदार जीवन सिंह, सूबेदार जितेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, चंद्रपाल, भारत, सुनिल, नरेंद्र, जगबीर, सूबेदार मालाराम, मीर सिंह आदि उपस्थित थे।