फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट सेमेस्टर के नतीजों की घोषणा 20 जुलाई तक संभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशानुसार इंटरमीडिएट सेमेस्टर के विद्यार्थियों के प्रोविजनल परीक्षा परिणाम आगामी 20 जुलाई तक घोषित करने का एलान किया है। विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 1 से 15 सितंबर के बीच परीक्षाएं आयोजित करने की योजना है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में जारी असमंजस को दूर करते हुए स्पष्ट कर दिया है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने अधिसूचना जारी कर कहा कि हकेंवि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से 29 अप्रैल व 6 जुलाई को जारी दिशा-निर्देश के अनुसार इंटरमीडिएट सेमेस्टर के विद्यार्थियों के प्रोविजनल परीक्षा परिणाम 20 जुलाई को घोषित करेगा। सभी योग्य विद्यार्थियों को उनके अगले सेमेस्टर में प्रोविजनल प्रोन्नत किया जाएगा। इन सभी विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं 1 अगस्त 2020 से शुरू हो जाएंगी। ऑनलाइन कक्षाओं के लिए टाइम-टेबल भी 20 जुलाई तक अधिसूचित कर दिया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए भी विश्वविद्यालय तैयारियों में जुटा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय आगामी 1 से 15 सितंबर के बीच इन परीक्षाओं के आयोजन की योजना है। विश्वविद्यालय इन परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से कराने की भी तैयारी कर रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा व नए सत्र से जुड़ी अन्य जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।
सोशल मीडिया पर चलाई थी मुहिम
हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के जरिए इंटर मीडिएट परीक्षाओं न कराए जाने की मांग की थी। जिसमें विद्यार्थी ट्विटर पर इसे ट्रेंड कराया। स्टूडेंटस ने इस बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को ईमेल, व्हाट्स एप सहित अन्य तरीकों से भी अनुरोध किया था। विद्यार्थियों ने दावा किया कि ऑनलाइन सर्वे के अनुसार 98 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा न कराने के समर्थन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें