फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

922 वाहनों की जांच, 105 का चालान, 7 जब्त

विज्ञापन
वाहनो जांच करते पुलिस कर्मचारी । - फोटो : Narnol
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने शनिवार की रात 11 बजे से भोर चार बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 922 वाहनों की चेकिंग की। इसमें 105 वाहन चालकों का चालान, 7 इंपाउंड और 11 के बिना मास्क लगाए मिलने पर जुर्माना किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात एसपी के आदेश से जिले में 31 स्थानों पर अस्थाई नाके लगाए गए। जिला महेंद्रगढ़ को सील कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके लिए डीएसपी समेत 194 पुलिस कर्मचारी रात भर रोड पर रहे। अभियान रात 11 बजे से भारे चार बजे तक चला। पुलिस ने बाइक व कार समेत अन्य वाहनों को चेक किया। चेकिंग के दौरान सभी वाहनों के कागजात चेक किये गए। साथ ही वाहन चालक का पूरा विवरण रजिस्टर में लिखा गया। इस दौरान 922 वाहनों को चेक किया गया। वाहनों के कागजात पूरे नहीं मिलने पर 105 वाहनों के चालान व सात को इंपाउंड किया। वाइक पर पीछे बैठे लोग मास्क नहीं लगाए मिलने पर 500 रुपये जुर्माना किया गया। पिछले सप्ताह भी दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इस बार रात भर चला है। चेकिंग अभियान का मकसद यही हैं कि कई बार रात के समय चोरी की गाड़ी व शातिर बदमाश आसानी से पुलिस की गिरफ्त में आ जाते हैं। इसलिए सभी वाहनों के नंबर रजिस्टर में लिखे गए हैं और इन नंबरों का उन एफआईआर से भी मिलान किया जाएगा जो पिछले दो या दो साल में चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें