गांव बसई में गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव में रविवार को सुभाषचंद सोनी के घर सांय उनकी पुत्रवधू अर्चना ने जैसे ही खाना बनाने के लिये गैस चूल्हा को चलाया तभी अचानक सिलेंडर लीक होने से रसोई में आग लग गई। अर्चना के शोर मचाने पर परिवार वाले और पड़ोसी रसोई की तरफ पहुंचे।
पड़ोसी मुकेश सोनी ने बताया की दो लड़के सूरज और उमेश ने अपनी जान पर खेलकर जलते हुए सिलेंडर को उठाकर बाहर सुनसान जगह में फेंका और उस पर गिली बोरी और रेत आदि डालकर आग पर काबू पाया। पूर्व सरपंच हरीओम ने पुलिस चौकी आकोदा को सूचित किया।