फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Mon, 15 Sep 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 16जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। मॉडल संस्कृति स्कूल के खेल मैदान में जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में एथलेटिक की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग शामिल रहे। विजेता खिलाड़ियों में अमन (400 मीटर दौड़), अनिकेत (600 मीटर दौड़), सौरव (जैवलिन थ्रो), मयंक (शॉट पुट), कोमल एवं सुमित (ट्रायथलॉन-बी), मानवी एवं अयान (ट्रायथलॉन-ए), मनीष (1000 मीटर दौड़), किरण (5000 मीटर दौड़), गर्वित (पेंटाथलोन), जन्नत (ऊंची कूद), सिमरन एवं केशव (60 मीटर दौड़), यतिन (110 मीटर बाधा दौड़) तथा प्रिया एवं विनय (वाॅक) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।



जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता अटेली खेल संघर्ष समिति और रेजांगला स्पोर्ट्स अकादमी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से ललित डाबड़, विक्रम डीपी, मुकेश कुमार, कोच सूरत, राम शरण, अनिल, नीलम, तेज प्रकाश, रामनिवास पीटीआई, हरीश यादव, पवन कोच एवं टिंकू कोच उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले की बेहतरीन एथलेटिक प्रतिभाओं की खोज एवं चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें