फोटो संख्या:83- गांव देवास में किसानों को सोलर स्प्रे पंप मशीन वितरित करते संस्था के सदस्य--स्
महेंद्रगढ़। एसएम सहगल फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त प्रयास से संचालित परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत महेंद्रगढ़ खंड के गांव निहालावास, छाजियावास, देवास, नानगवास सहित 15 गांवों के 60 किसानों को सोलर स्प्रे पंप मशीन का वितरण किया गया।
संस्था के कृषि विशेषज्ञ संजय अलोरिया कर ओर से संस्था का परिचय देते हुए बताया गया कि सोलर स्प्रे पंप से किसानों की लागत में कमी होगी। फसलों को कीट एवं रोगों से सुरक्षा होंगी साथ ही उत्पादन बढ़ोतरी में सहायता होंगी।
संस्था के परियोजना समन्वयक रामदिया कश्यप ने बताया गया कि संस्था की ओर से किसानों के साथ बहुत से कृषि कार्य किए जा रहे हैं। संस्था की ओर से सोलर स्प्रे पंप वितरित किए गए है। इस पहल से छोटे किसानों को समय पर फसलों में छिड़काव की सुविधा मिलेगी।
किराए की मशीनों पर निर्भरता कम होगी। संस्था जल प्रबंधन, कृषि विकास, पशु प्रबंधन, स्थानीय भागीदारी और ग्रामीण अनुसंधान और विकास के लिए समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे है। मौके पर कृष्ण कुमार, पुष्पा, सोनम, पूजा, मोहित, सौरभ पांडे, राज कुमार मौजूद रहे।