फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना मंडी के सचिव और सुपरवाइजर बहाल, रिकॉर्ड न दिखा पाने पर हुए थे निलंबित

विज्ञापन
फोटो संख्या:81- कनीना अनाज  मंडी में खड़े बाजरे से भरे वाहन--संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना अनाज मंडी के सचिव अजीत सिंह और मंडी सुपरवाइजर कुलदीप कुमार को बहाल कर दिया गया है। दोनों को गत दिनों निलंबित किया गया था। बहाली के बाद दोनों अधिकारी अपना कार्यभार संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

सचिव अजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गत दिनों खरीद संबंधी रिकॉर्ड अधिकारियों को मौके पर नहीं दिखा पाए थे। इसी वजह से उनके सस्पेंशन ऑर्डर जारी हुए थे। अब दोनों ने खरीद प्रक्रिया से जुड़ा रिकॉर्ड अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया है, जिसके बाद उन्हें बहाल किया गया।
चेलावास स्थित कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद जारी है। अब तक 800 किसानों का 2.75 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। मंडी में एक लाख बैग बाजरे का उठान बाकी है और लगातार आवक हो रही है। फिलहाल 12 निजी एजेंसियां खरीद कर रही हैं, जबकि सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी कोटिया ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वाइस चेयरमैन दीपक गुप्ता के अनुसार बिजली बाधित होने की स्थिति में खरीद प्रभावित न हो, इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए वाटर कूलर और पानी के टैंक भी रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें