नारनौल में सीएम मनोहर लाल ने मड़लाना गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पहले साधन नहीं होते थे तो लोग ट्रको में सफर करते थे। मुझे भी रोहतक मीटिंग में आना था तो उस टाइम बस निकल गई तो वह ट्रक में आया था। लेकिन आज सारे साधन हैं। फिर ट्रक में क्यों आना। कुछ लोग ट्रक में आने का ड्रामा क्यों किया जा रहा हैं। सरकार के काफ़ी सुविधाएं जनता को प्रदान की हैं।