फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कई संकायों में अब भी सीटें खाली, अंतिम तिथि के दो दिन शेष

विज्ञापन
फोटो नंबर-15राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है लेकिन कुछ संकायों में अभी भी सीटें रिक्त हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है और अब केवल दो दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि आवेदन सूची के अनुसार बीए की 800 सीटों के मुकाबले 667 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि बीकॉम की 160 सीटों पर 111 आवेदन आए हैं।
दूसरी ओर बीएससी लाइफ साइंस की 120 सीटों के लिए 274 तथा बीएससी फिजिकल साइंस की 120 सीटों पर 205 आवेदन प्राप्त होने से इन दोनों संकायों में सीटों से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) की 40 सीटों के लिए केवल 3 तथा बीएससी ऑनर्स (गणित) की 40 सीटों पर मात्र 4 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन दोनों पाठ्यक्रमों में आवेदन प्रक्रिया अन्य संकायों की तुलना में देर से शुरू होने के कारण अभी आवेदन संख्या कम है।
डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि रिक्त सीटों को भरने के लिए महाविद्यालय प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। छात्राओं और अभिभावकों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक कर शीघ्र आवेदन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र छात्राओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें