महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में यूजी कक्षाओं में प्रवेश को लेकर पांच चरण होने के बाद भी रिक्त सीट रह गई हैं। महेंद्रगढ़ व सतनाली के महाविद्यालय की 3060 सीट पर 2001 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि 1059 सीट रिक्त हैं। महेंद्रगढ़ महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 423, महिला महाविद्यालय में 491 व सतनाली में 145 सीट रिक्त हैं।
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि 1280 सीट हैं। इसमें से 877 विद्यार्थियों का दाखिला किया जा चुका है, जबकि 423 सीट रिक्त हैं। पांच चरण के बाद भी सीट नहीं भर पाई है। अगर विभाग दोबारा पोर्टल ओपन करता है तो यूजी कक्षाओं में दाखिला किया जाएगा।
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में 1080 सीट है। 589 सीट पर छात्राओं का दाखिला किया गया है। जबकि 491 सीट अभी भी रिक्त हैं। विद्यार्थियों की ओर से दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा से ओपन करने की मांग की जा रही है। विभाग अगर दोबारा से पोर्टल ओपन करती है तो रिक्त सीटों को भरा जा सकता है।
राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में 700 सीट है। 555 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि 145 सीट रिक्त है। विद्यार्थी बार-बार दोबारा पोर्टल खोलने की मांग की जा रही है। ताकि यूजी कक्षाओं दाखिला लिया जा सके।