फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नत्थूवाला से अटेली मार्ग तक बनेगी सड़क, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया काम

Sun, 01 Sep 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- चामधेडा रोड पर सड़क निर्माण के लिए टाइल निकालते श्रमिक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोक निर्माण विभाग की ओर से चामधेड़ा मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पिछले दस वर्षों से यह मार्ग बदहाल होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बनने से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। जिम्मेदारों ने इस मार्ग को अक्तूबर में पुरा करने लक्ष्य रखा है। करीब 80 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

माेहल्ला नत्थूवाला से अटेली मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए विभाग ने जुलाई में टेंडर लगाया था। 15 अगस्त से कार्य शुरू किया गया था। इस सड़क मार्ग पर पांच निजी स्कूल हैं, इस मार्ग से स्कूल की बसों को अवागमन होता है। सब्जी मंडी में जाने वाले किसान भी इसी मार्ग से जाते है। यह मार्ग बनने से शहर व गांवों की आबादी को भी फायदा मिलेगा। 23 फीट चौड़े व सड़क के दोनों तरफ टाइल्स लगाई जाएंगी।
152डी और स्टेट हाईवे के जोड़ता है मार्ग
यह मार्ग 30 गांवों की आबादी के ग्रामीण भी इसी मार्ग से शहर में अपने कार्य के लिए आते है। गांव बेरी, बुंदेबाज नगर, देवनगर, कोथल कला, कोथल खुर्द, भांडोर ऊंची, जोनावास, भालखी, दौंगड़ा अहीर सहित अनेक गांवों को जोड़ता है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी व स्टेट हाईवे 148 बी को भी जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 2000 लोग अवागमन करते हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 80 लाख रुपये से मोहल्ला नत्थुवाला से अटेली तक करीब तीन किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले दो माह में सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इससे आमजन को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें