फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ने ली बीएलओ की बैठक

Fri, 19 Jul 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला में चल रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने आज अपने कार्यालय में बीएलओ की बैठक ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई-2024 को आधार मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण व घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करने का कार्य 25 जून से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिस बीएलओ ने घर-घर जाकर वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण नहीं किया है वह जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद निर्धारित प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि 27 व 28 जुलाई व 3 व 4 अगस्त शनिवार व रविवार को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर बैठकर आमजन से आपत्तियां तथा दावे प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें