फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार मेले में 1040 युवाओं ने कराया पंजीकरण, फाइनल साक्षात्कार के बाद होगा चयन

विज्ञापन
फोटो संख्या:60 हकेंवि में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे अति​थियों का स्वागत करते प्रो. टंकेश्वर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से गुरुग्राम मंडलीय रोजगार कार्यालय के सहयोग से मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1040 युवाओं ने पंजीकरण कराया और साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन


मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई। कार्यक्रम में 24 पंजीकृत कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे। मेले में हमदर्द फूड्स, होलीडे इन, सन फार्मास्युटिकल, मेक्स हेल्थकेयर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लाल पैथ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ब्लिंकिट व जुपिटर प्रा. लिमिटेड आदि ने युवाओं का चयन किया।
मेले में प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया और युवाओं को फाइनल साक्षात्कार के लिए संदेश दिया गया है। मुख्य अतिथि गुरुग्राम मंडलीय रोजगार अधिकारी रितु हुड्डा व नारनौल जिला रोजगार अधिकारी रंजीत रावत रहे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि कहा कि संस्थान उद्योग जगत की कंपनियों के साथ एक सार्थक संबंध स्थापित करना चाहता है।
प्लेसमेंट सेल की निदेशक डॉ. दिव्या ने बताया कि इस रोजगार मेले में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी सहित विभिन्न जिलों के राजकीय महाविद्यालयों से 1040 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
रोजगार देने के लिए कंपनी फाइनल साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का चयन करेंगी। इसमें उपनिदेशक डॉ. विकास सिवाच, डॉ. सुशील कुमार व डॉ. सुयश मिश्रा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें