फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अस्पताल का दौरा कर लिया जायजा

Tue, 14 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान तलोट के पूर्व सरपंच एवं दिवंगत पत्रकार घीसाराम की मौत होने के मामले में शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एसडीएम सुरेश कासवां ने सोमवार को घटनास्थल अस्पताल का दौरा किया। इस मामले की जांच 17 फरवरी को की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेंद्र व बेटे अंकित ने बताया कि गत वर्ष 16 सितंबर को घीसाराम तालाब बहादुर सिंह स्थित गुप्ता अस्पताल में हर्निया के आपरेशन के लिए भर्ती हुए थे। चिकित्सक डॉ. बीपी गुप्ता ने आनन-फानन में उनका हर्निया का आपरेशन कर दिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। अगले दिन 17 सितंबर को सुबह सुविधाओं एवं उपचार के अभाव में सुबह ही उन्होंने बिस्तर पर दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और जांच कार्य चिकित्सकों को सौंपा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गत वर्ष 13 अक्तूबर को क्षय रोग केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों ने जांच में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और आरोपी चिकित्सक का बचाव किया। जिस पर उन्होंने असहमति जता दी और मामले की जांच प्रशासन से करवाने की मांग की थी। यह मामला गत दिनों हुई जन परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में चेयरमैन एवं मंत्री विपुल गोयल के समक्ष पटल पर रखा गया था लेकिन प्रशासन  ने हमें इसकी सूचना तक नहीं दी थी। इसके बावजूद तब नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह ने मामले की पैरवी की थी और इसकी उच्च स्तरीय जांच विशेष से कराने की मांग की थी, लेकिन उसकी जांच अब तक आगे नहीं बढ़ाई गई।
उन्होंने  बताया कि इसी मामले में निजामपुर पंचायत समिति की चेयरमैन बबीता छिल्लर के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों ने मामले की जांच एवं पीड़ित के साथ न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन दिया था। इस पर पांच महीने बाद सोमवार को एसडीएम ने जांच के लिए बुलाया था लेकिन एसडीएम कार्यालय ने जांच के लिए आरोपी चिकित्सक डा. बीपी गुप्ता को ही पत्राचार नहीं किया। इस कारण जांच अब अगले शुक्रवार को रखी गई है।
विज्ञापन

इसी जांच के सिलसिले में लघु सचिवालय आए पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर एसडीएम सुरेश कासवां ने गुप्ता अस्पताल का  दौरा किया और वहां के हालातों का जायजा लिया। इसके बाद वे वापस लौट गए। इस मौके पर उनके साथ चेयरमैन बबीता छिल्लर, पैक्स के पूर्व चेयरमैन जोगेंद्र सिंह छिल्लर, बीडीपीओ दीपक यादव, तलोट के सरपंच प्रमोद कुमार, पूर्व सरपंच प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, एडवोकेट भानी सहाय वालदिया, राकेश कुमार,  ओमप्रकाश पंच व अजित चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें