फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शौचालयों की बदहाली पर सख्त हुए एसडीएम, एक हफ्ते में सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने शुक्रवार सुबह नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकांश शौचालय बदहाल स्थिति में पाए गए जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह के भीतर शौचालयों की सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला में छह अप्रैल के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। समाचार पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम योगेश सैनी ने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा जिन सार्वजनिक शौचालयों की हालत खराब है उनकी मरम्मत शीघ्रता से करवाई जाए और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त संज्ञान लिया जाएगा।
शहर में शौचालयों के रखरखाव का ठेका समाप्त होते ही व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई थीं। करीब 50 हजार की आबादी वाले इस शहर में बनाए गए पांच सार्वजनिक शौचालयों में से तीन पर ताले लटके हुए हैं, जबकि बाकी दो सीमित संसाधनों के सहारे किसी तरह संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन शौचालयों का निर्माण नगर पालिका की ओर से करीब 55 लाख रुपये की लागत से मोदाश्रम, नागरिक अस्पताल, लोक निर्माण विश्राम गृह, बस स्टैंड और हुड्डा पार्क के पास किया गया था। रखरखाव की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को सौंपी गई थी लेकिन ठेका खत्म होते ही सफाई और संचालन व्यवस्था ठप पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें