फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने स्टेटिक सर्विलांस टीम का किया औचक निरीक्षण

Sun, 12 May 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03 स्टेटिक सर्विलांस टीम के साथ निरीक्षण करते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।। स्त्रोत-प्रशा
विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जिले के विभिन्न नाकों पर स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा की जा रही जांच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फैजाबाद चौकी व सिंघाना रोड पर लगी एसएसटी टीम के इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अवैध शराब, बड़ी मात्रा में नकदी, हथियारों व असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। 24 घंटे सभी नाकों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये टीमें प्रमुख मुख्य सड़कों, जिले और राज्य की सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाए गए हैं। उन्होंने टीम को निर्देश दिए कि वह चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार कार्य करें। हर रोज अपनी दैनिक गतिविधि रिपोर्ट समय पर भेजें। उन्होंने कहा कि नाकों पर प्रत्येक वाहन की गहनता के साथ जांच की जाए। यह टीम 24 घंटे अलर्ट रहें। साथ ही हर कार्य की वीडियोग्राफी भी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें