फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोल डैशबोर्ड वेब पोर्टल पर आम नागरिक भी ले सकेंगे हर पल की अपडेट

Sun, 12 May 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02 पोल डैशबोर्ड मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण लेते सेक्टर सुपरवाइजर। स्त्रोत-प्रशासन।
विज्ञापन
नारनौल। लघु सचिवालय में महेंद्रगढ़ के एसडीएम संजीव कुमार की मौजूदगी में शनिवार को जिले के सभी सेक्टर सुपरवाइजर को पोल डैश बोर्ड मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पोल डैशबोर्ड वेब पोर्टल पर आम नागरिक भी हर पल की अपडेट ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हरीश भार्गव व सिस्टम एनालिस्ट भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पोल डैश बोर्ड मोबाइल एप के माध्यम से सेक्टर सुपरवाइजर मतदान केंद्र पर मतदान आरंभ होने से मतदान के समाप्त होने तक की सारी गतिविधियों को अपडेट करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह एप एआरओ, डीईओ और सीईओ को रियल टाइम इन्फॉर्मेशन देने के लिए विकसित किया गया। डैश बोर्ड चुनाव प्रक्रिया में सभी अधिकारियों के लिए एक केंद्रीकृत उपकरण के रूप में सहायता करेगा। यह मतदान पूर्व प्रबंधन तथा मतदान के दिन मतदान की निगरानी व जानकारी के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन और वेब एप्लिकेशन है। उन्होंने बताया कि इसके तहत पोल डे से पहले दिन दो गतिविधियां पार्टी रवाना एवं पार्टी पहुंच व पोल डे को मॉक पोल सहित 9 तरह की गतिविधियां सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से अपडेट की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन आम नागरिकों को पल-पल की जानकारी पोल डैश बोर्ड वेब पोर्टल के माध्यम से मिल सकेगी।
विज्ञापन

इसमें फीड डाटा की मॉनिटरिंग हरियाणा मुख्य चुनाव अधिकारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर व उपायुक्त, जनरल ऑब्जर्वर व अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो पूनम के अलावा समस्त सेक्टर सुपरवाइजर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें