फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्काउट्स और गाइड्स ने रैली निकाल कर नशे के खिलाफ किया जागरूक

Wed, 01 Apr 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।स्रोत प्रशा
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में स्काउट व गाइड्स ने बुधवार को रैली निकाल कर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। रैली को उपमंडल अधिकारी अनिरुद्ध यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में उप जिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह और डीओसी कब टेकचंद यादव ने एसडीएम अनिरुद्ध यादव को सम्मानित किया। सह ग्रुप लीडर अमित कुमार चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप भिवानी ने युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

यह रैली स्थानीय लघु सचिवालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस जागरूकता अभियान में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय पटीकरा, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुल बाजार, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में डीओसी (बुलबुल) पवित्रा यादव, कब मास्टर वीरेंद्र यादव, सतबीर सिंह, गाइड कैप्टन अंजना यादव और फ्लॉक लीडर सरला यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें