फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पति, पत्नी और बेटी की मौत

Mon, 18 Nov 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली । नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर गांव गोकलपुर रेस्ट क्षेत्र में स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक और उसकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गनियार निवासी निलेश ससुराल जोरासी से पत्नी और दो बच्चों के साथ शनिवार देर शाम करीब सात बजे बाइक से अपने घर गनियार लौट रहा था। इसी दौरान गोकलपुर रेस्ट एरिया के पास सर्विस रोड पर सामने से स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि निलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी अनुराधा (35) पुत्र भावेश 4 साल और पुत्री भाविका 5 साल गंभीर रूप से घायल हो गई। इनको सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान पत्नी अनुराधा और पुत्री भाविका ने भी दम तोड़ दिया। हादसे से गांव का माहौल गमगीन है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें