फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो ने कार में मारी टक्कर, दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियावास मेडिकल कॉलेज के पास स्कॉर्पियो ने कार को ओवरटेक करते हुए साइड से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई की मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्कॉर्पियो सवारों को भी मामूली चोटें आई । सदर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी दिल्ली पुलिस में एएसआई कैलाश चंद्र (50), चालक सुरेश और कुलदीप के साथ एसेंट कार से बुडिना में एक शादी समारोह में गए थे। शुक्रवार की रात करीब सवा एक बजे कार से नारनौल से हसनपुर गांव कोरियावास रोड से लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज के पास नारनौल की ओर से आ रही स्कॉर्पियो का चालक कार को ओवर टेक करने लगा। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने कार में साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और दूर जाकर गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद जोरदार आवाज होने पर कॉलेज में काम कर रहे मजदूर व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कार सवार तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर कैलाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, कुलदीप व सुरेश का उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी एचसी प्रीतम सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ के आधार पता चला हैं कि ओवर टेक के कारण यह हादसा हुआ है। शिकायत पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। गाड़ी कोरियावास गांव की है।
स्कॉर्पियो में दो महिलाएं, दो बच्चे व एक चालक थे
जांच अधिकारी ने बताया की स्कॉर्पियो चालक भी एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। इसमें दो महिलाएं, दो बच्चे और एक चालक था। हादसे में पांचों को मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों ने रात में उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। हालांकि ये लोग उपचार कराने के बाद घर चले गए। उन्होंने बताया कि कैलाश अवकाश पर घर आया हुआ था। इसके तीन बेटे हैं। इस हादसे के बाद में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें