फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल खुले, अब नियमित पढ़ाई पर रहेगा ध्यान

विज्ञापन
फोटो नंबर-15अवकाश के बाद खुले स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार से जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल पुनः खुल गए। करीब 20 दिनों के लंबे अवकाश के बाद बच्चों का नियमित पढ़ाई पर ध्यान रहेगा।
विज्ञापन

काफी अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे। सुबह 9.30 बजे स्कूल समय निर्धारित होने के बावजूद कई विद्यार्थी देरी से स्कूल पहुंचे। कुछ स्कूलों में पहले दिन बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही जबकि शिक्षकों ने छात्रों का स्वागत कर उन्हें पढ़ाई के माहौल में फिर से जोड़ने का प्रयास किया।
स्कूलों के नियमित रूप से खुलने के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी बिश्वेश्वर कौशिक ने सभी सरकारी स्कूल प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय नजदीक है, ऐसे में छात्रों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करवाया जाए, कमजोर छात्रों विशेष ध्यान दिया जाएं और पुनरावृत्ति (रिवीजन) पर विशेष जोर दिया जाए।
डीईओ ने यह भी कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से समन्वय बनाया जाए। स्कूल परिसरों में स्वच्छता, अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें