फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छुट्टियों में स्कूलों की बदली जा रही तस्वीर, नए सत्र में मिलेगा बेहतर माहौल

विज्ञापन
फोटो नंबर-09ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान सरकारी स्कूल में किया जा रहा मरम्मत कार्य। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जिले के सरकारी स्कूलों को नया रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। जिले के करीब 40 सरकारी हाई स्कूलों और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मरम्मत एवं रखरखाव कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टियों के दौरान सभी आवश्यक छोटे मरम्मत कार्य पूरे किए जा रहे हैं। जिन कार्यों पर एक लाख रुपये तक का खर्च आता है, उन्हें समेकित बाल कल्याण कोष से कराया जा रहा है। जिन विद्यालयों में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है, वहां अतिरिक्त फंड की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से की गई है।
इन कार्यों के तहत स्कूल भवनों की रंगाई-पुताई, कमरों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाना, शौचालयों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करना और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में इन कार्यों की नियमित निगरानी कर रहे हैं ताकि नया सत्र शुरू होने से पहले सभी काम पूरे हो सकें।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज ने बताया कि केवल नारनौल खंड में ही करीब 10 स्कूलों में मरम्मत कार्य चल रहा है, जबकि पूरे जिले में लगभग 40 विद्यालयों में काम जारी है। उन्होंने कहा कि छुट्टियां समाप्त होने के बाद जब विद्यार्थी स्कूल लौटेंगे तो उन्हें पहले से अधिक साफ-सुथरा, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें