फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गरीब बच्चों के लिए झुग्गी झोपड़ी पाठशाला शुरू

Sat, 15 Mar 2025 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर 3निशुल्क झुग्गी झोपड़ी पाठशाला का हवन कर शुभारंभ करते महाराज व अन्य।स्रोत: प्रवक्
विज्ञापन
नारनौल। संत माधवदास महाराज के नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को भिक्षावृत्ति से दूर करने और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शनिवार को निशुल्क पाठशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पाठशाला की शुरूआत दांतला पहाड़ की तलहटी में नंदी गोशाला के समीप बने मंदिर श्री राम दरबार परिसर में बने भवन से की गई। भामाशाहों, समाजसेवकों व आमजन के सहयोग से स्टेशनरी आदि उपलब्ध करवाई जा रही है।

संत माधवदास ने बताया कि ये झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चे कचरा बीनने, भीख मांगने, बाल मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाते हैं, जो उन्हें शिक्षा से दूर ले जाता है। गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए झुग्गी झोपड़ी पाठशाला शुरू की गई है। जिसके तहत इन बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। साथ ही ये बच्चे स्वास्थ्य, स्वच्छता और अनुशासन के बारे में भी सीखेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश मरोड़िया, गुरुदत्त, मंजू देवी, बंशी नाथ, रेवत नाथ, चांदनी, राहुल, चेतन, रामु, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें