फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल मंडी में सरसों खरीद के लिए शेड्यूल जारी

Sat, 27 Apr 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नई अनाज मंडी नारनौल में सरसों की अधिक आवक होने के कारण गांव के रोस्टर में संशोधन किया गया है। किसान अब इस रोस्टर के अनुसार ही मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए आएं।
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी प्रशासक मार्केट कमेटी नारनौल डाॅ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को नई अनाज मंडी नारनौल में मित्रपुरा, मोहम्मदपुर हमीदखान, मुकुंदपुरा, मुरारीपुर, नांगल काठा, नारनौल, नुनीकला व नूनी अव्वल गांव के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। 28 अप्रैल को रविवार का अवकाश होने के कारण कोई नए गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे। 29 अप्रैल को पटीकरा, रघुनाथपुरा, रामबास, रामपुरा, रसूलपुर, सलूनी, शहरपुर, व सेका गांव के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। 30 अप्रैल को शाहपुर, शाहपुर-1, शोभापुर, सीहमा, टहला, ताजीपुर, ताजपुर व थाना गांव के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान गेट पास कटवाने के लिए अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लाएं। बिना रोस्टर के किसी भी किसान की सरसों खरीद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें