फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्रवृत्ति के लिए एससी विद्यार्थियों को 18 तक भेजना होगी सही डाटा

विज्ञापन
फोटो नंबर-26जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के विद्यार्थियों को 1.11 लाख की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए 8 दिसंबर तक डाटा भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी बीईओ एवं विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने संबंधित पात्र विद्यार्थियों का विवरण निर्धारित प्रोफार्मा में उपलब्ध कराएं।
भेजे जाने वाले डाटा का सत्यापन विद्यार्थियों की बैंक पासबुक की प्रति से किया जाना अनिवार्य होगा, ताकि छात्रवृत्ति राशि सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जा सके।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों का पूर्ण एवं सही डाटा सॉफ्ट कॉपी व हार्ड कॉपी दोनों रूपों में अनिवार्य रूप से 18 दिसंबर तक भेजा जाना चाहिए। निर्धारित समय सीमा के भीतर जानकारी हर अवस्था में शाखा की ई-मेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त संबंधित प्रोफार्मा की एक्सेल शीट भी उपलब्ध करवाई गई है जिसमें वांछित सूचना भरकर भेजनी होगी।
वर्जन:
छात्रवृति को लेकर सभी बीईओ व स्कूलों को निर्धारित तिथि तक डाटा भेजने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। समय रहते पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार कर सत्यापित डाटा भेजें ताकि मेधावी अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को योजना का लाभ बिना किसी विलंब के मिल सके।-विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें