फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री अनाथ गोशाला में गोवंश के लिए लगाई सवामनी

Tue, 29 Jul 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 4 गोवंश को हरा चारा खिलाते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल गोसेवा मंडल के सान्निध्य में मंगलवार को श्री अनाथ गोशाला में दो सवामनी हरी चरी व हरी सब्जी की लगाई गई। पहली सवामनी अभय सिंह यादव प्रवक्ता हिंदी ने सेवानिवृत्ति पर और दूसरी संदीप यादव नीरपुर ने पिता राजेंद्र सिंह एडवोकेट की पुण्यतिथि लगाई।
विज्ञापन

मंडल संस्थापक मुकेश वालिया ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर गोमाता के लिए सवामनी लगाकर गोसेवा मंडल की शुरुआत की थी। संदीप यादव ने बताया कि गोमाता में सभी देवी देवता विद्यमान है तथा सभी को गोमाता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। प्रधान सतपाल यादव व सचिव रमेश यादव ने बताया कि मंडल के सभी सदस्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा सवामनी के लिए प्रेरित करते हैं। दलीप यादव व सुभाष शर्मा ने बताया कि नारनौल गोसेवा मंडल के द्वारा निरंतर हरी चरी, हरी सब्जी गोशाला में प्रतिदिन डलवाई जाती है।
इस मौके मुकेश वालिया, सतपाल यादव, रमेश यादव, गजेंद्र नंबरदार, राजेश यादव, सुभाष शर्मा, दलीप यादव, सज्जन सिंह, नितिन गुप्ता , मनीष यादव, आकाश यादव , पुरुषोत्तम कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें