फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री कृष्ण बाल गोशाला में सवामनी लगाई

Fri, 01 Aug 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में गोवंश के लिए सवामनी करते गोभक्त।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। मंडी अटेली खंड के श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में वीरवार को गांव काठूवास निवासी मास्टर मुरारी लाल पुत्र गुरुदयाल जोशी ने धर्मपत्नी भगवती देवी की पुण्य तिथि पर गोवंश के लिए सवामनी लगाकर धर्मलाभ कमाया।
विज्ञापन

उन्होंने परिजनों व परिचित सज्जन सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अंकित, चंद्रकांत, हरि प्रकाश, पूर्व चेयरमैन सतेन्द्र यादव, भाविक तथा सहीराम के साथ गेहूं, बाजरे, गुड़ व तेल का दलिया बनाकर गोवंश को खिलाया तथा प्रसाद वितरण किया।
कहा कि गोवंश की सेवा करना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। मानव को समय-समय पर अपनी नेक कमाई से दान पुण्य करते रहना चाहिए। इसी कड़ी में उन्होंने 51 सौ रुपये की नकद राशि गोशाला कमेटी को दान स्वरूप भेंट की।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए बड़ व पीपल के पौधे भी लगाए। इस अवसर पर प्रधान महावीर सिंह, मैनेजर बलबीर सिंह, बद्री प्रसाद, कर्नल हरिसिंह, सत्यवीर यादव, सुरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, रामेहर आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें