फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से लुहारू की बस सेवा दो दिन से बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें---संवाद
विज्ञापन
सतनाली।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से सतनाली से लुहारू के लिए बस सेवा बंद होने यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सतनाली से लुहारू के लिए करीब एक हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। बस बंद होने से पथरवा, जवाहर नगर, ढ़ाणी कुम्हारण को अधिक लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
भागीरथ सिंह शेखावत, डॉ. दिवान सिंह शेखावत, सवाई सिंह राठौड़, धर्मबीर गोठवाल, सतेंद्र पहलवान, वेद, अरविंद ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सतनाली से सुबह 6:40 बजे, 10:30 व शाम 5:10 बजे पथरवा, जवाहर नगर, ढ़ाणी कुम्हारन व सोहासड़ा होते हुए लुहारू के लिए आवागमन करती थी। जबकि लुहारू से सुबह 7:30 बजे, 11:30 व शाम छह बजे सतनाली बस स्टैंड पर आती थी।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने बसों का सही शेड्यूल बनाकर नियमित रूप से बसों का संचालन करना चाहिए। कार्य शाखा नारनौल के जिम्मेदारों को भी अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


-
वर्जन
कर्मचारियों की कमी के कारण सतनाली से लुहारू के लिए बसों का संचालन सही समय पर नहीं हो पा रहा। इस रूट के कर्मचारी अवकाश पर है। जिसके चलते ये परेशानी हो रही है। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार जल्द ही बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-प्यारेलाल शर्मा, इंचार्ज, बस अड्डा, सतनाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें