फोटो नंबर- 02स्लम एरिया टैलेंट इंदिरा कॉलोनी के प्रांगण में पौधरोपरण करते भाजपा कार्यकर्त,व
- फोटो : संवाद
नारनौल। स्लम एरिया टैलेंट इंदिरा कॉलोनी के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी के जन्मदिन पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने पौधरोपण करके मंत्री की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर रहती है। पौधरोपण करना प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन है। पेड़ों की कमी से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी संजय अमन ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखते हैं। इस मौके पर सुरेंद्र जैन, शिव कुमार मित्तल, संजय अमन, अतर सिंह, हनी गुप्ता आदि मौजूद थे।