फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-14 लड़कियों की 100 मीटर रेस में सानवी ने भरा फर्राटा

विज्ञापन
फोटो 05 विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्य अति​थि। आयोजक
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव सलीमपुर में वीरवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अंडर-14 लड़कियों की 100 मीटर रेस में सानवी प्रथम रही। वहीं नव्या द्वितीय व माहिका तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसकी प्रकार लड़कों की 100 मीटर रेस में ईशु प्रथम, लक्ष्य द्वितीय व अनुराग तृतीय पायदान पर रहा। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में पूरे जोश अनुशासन और खेल की भावना से भाग लिया। इसमें कबड्डी, रिले रेस, लॉन्ग जंप, शॉटपुट व वॉलीबॉल सहित अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया।
मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश जेलदार व पूर्व हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के सदस्य देवेंद्र यादव ने कहा कि खेलकूद से बच्चों व खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास होता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को मेडल व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया व बच्चों को खेलों में इसी प्रकार बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच जगमाल सिंह, विक्रम, राजकिशोर पंच, धर्मवीर, मातादीन व ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें