फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुर्घटना में घायल किसान को योजना से मिली 1.87 लाख की मदद

विज्ञापन
फोटो 09 किसान को सहायता रा​शि का चेक सौंपते अ​धिकारी। विभाग
विज्ञापन
मंडी अटेली। खेती के दौरान हादसे का शिकार हुए एक किसान को सरकार की योजना के तहत आर्थिक राहत प्रदान की गई। मोहम्मदपुर निवासी सुरेश कुमार को मुख्यमंत्री किसान एवं खेती जीवन सुरक्षा योजना 2013 के अंतर्गत 1 लाख 87 हजार 500 रुपये की सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार अपने खेत में ट्रैक्टर से कार्य कर रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में उन्हें कमर से नीचे गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें 80 प्रतिशत दिव्यांग घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया।

इस स्थिति में कृषि विपणन बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए योजना के तहत सहायता प्रदान की। यह राशि डीएमयू जगजीत सिंह और चेयरमैन दिनेश जैलदार की ओर से मंत्री आरती सिंह राव के अटेली स्थित कार्यालय में सुरेश कुमार को सौंपी गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेती जीवन सुरक्षा योजना 2013 का उद्देश्य खेती के दौरान दुर्घटनाग्रस्त किसानों को आर्थिक सहारा देना है, ताकि वे कठिन समय में अपने परिवार का संबल बन सकें।
विज्ञापन


सहायता राशि मिलने पर पीड़ित किसान और उसके परिजनों ने सरकार व विभाग का आभार जताया और कहा कि इस सहयोग से उन्हें मुश्किल समय में राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें