फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वाद-विवाद में संतोष ने प्रथम तो राहुल ने पाया तीसरा स्थान

Sat, 22 Nov 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-53 राजकीय महाविद्याय में वितेता ​​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ-- - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेवाड़ी जिले के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर-जोनल युवा महोत्सव हिंडोला में महेंद्रगढ़ की छात्रा संतोष कुमारी, अर्जुन, राहुल व पांच अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। संतोष ने हिंदी वाद-विवाद और हिंदी एकल भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं राहुल अग्रवाल ने हिंदी वाद-विवाद स्पर्धा में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अर्जुन सिंह ने हरियाणवी पुरुष एकल नृत्य में चौथा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. पवित्रा यादव, उप-प्राचार्य प्रो. विजय यादव, डॉ. बलजीत सिंह, प्रो. कैप्टन शमशेर सिंह, डॉ. रेनू यादव, डॉ. सोमवीर, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें