फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संत सम्मेलन व भंडारा लगाया

Tue, 04 Jun 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- गांव बाघोत में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु--स्रोत--आयोजक
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत में शिव परिवार मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को संत सम्मेलन व भंडारे का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सदस्य महीपाल नंबरदार ने बताया कि बाघेश्वर धाम के मठाधीश महंत रोशनपुरी महाराज के सानिध्य में शिव परिवार मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष पर 4 जून को संत सम्मेलन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के महंत दूजपुरी महाराज, महंत आजाद गिरी महाराज, महंत दयानंद पुरी महाराज, महंत सुरेंद्र पुरी महाराज, महंत दलेल गिरी महाराज, महंत ज्ञानेश्वर गीरी महाराज, महंत अनमोल गिरी महाराज, महंत गोविंद पुरी महाराज, महंत बद्री गिरी महाराज, बाबा विकास नाथ महाराज हरिद्वार के अलावा हरिद्वार, काशी, उज्जैन, प्रयागराज से अनेक अखाड़ो के महामंडलेश्वर, संत, महात्मा पहुंचे। देशभर के पहुंचे सभी संतों को मठाधीश महंत रोशन पुरी महाराज ने पूजा दक्षिणा देकर विदा किया। सात दिनों से मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ भी करवाया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को भगवान की विभिन्न लीलाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ सतकर्म करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अभिमन्यू राव, प्रधान नरेश लीला गंगानगर,पंचायत समिति सदस्य महीपाल नंबरदार, मुन्ना, लीला जयपुर, जिला पार्षद अजीत तंवर, सरपंच राजेंद्र पहलवान, रमेश यादव बादशाहपुर, होशियार भगत गुरुग्राम, बिक्रम ठेकेदार, राजेंद्र फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें