फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूर लोगों के लिए सामाजिक संगठन बन रहे संकटमोचक

विज्ञापन
श्री श्याम मित्रमंडल और अमर उजाला फाउंडेशन के लोग खाना वितरित करते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण आई महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के चलते हजारों लाखों लोग अल अलग अलग एरिया में फंसे हैं। जिसमें काफी लोगों के पास रहने, खाने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे मजबूर लोगों के लिए अमर उजाला ने एक मुठ्ठी अनाज अभियान शुरू किया है। शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरतमंद लोग मोबाइल नंबरों पर फोन कर भोजन मंगा सकेंगे। सामाजिक संगठन अलग-अलग एरिया में खाना वितरण में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक संगठनों को क्षेत्र बांट दिया गया है। यह लोग अपने क्षेत्र में भोजन वितरित करेंगे। जिससे भोजन वितरण में अव्यवस्था नहीं होगी। महेंद्रगढ़ शहर के कई हिस्सों में श्री श्याम परिवार लोगों को खाना उपलब्ध करा रहे हैं। जिसमें श्रीश्याम परिवार सेवा समिति के प्रधान प्रमोद निंबेहड़ा के नेतृत्व में 800 पैकेट भोजन वितरित किया गया है। समिति ने माजरा चुंगी, मोदाश्रम, रेलवे रोड पर भोजन वितरित किए। महेंद्रगढ़ शहर में भोजन के लिए प्रमोद निंबेहड़ा के मोबाइल नंबर 9991204070 पर कॉल कर सकते हैं।
सतनाली में सामाजिक ग्रुप ने बांटे 800 पैकेट
सतनाली में सामाजिक ग्रुप के बिजेंद्र मित्तल, प्रभाष मित्तल, मनीष गर्ग, सोमदत्त मिश्रा, राजू चेलावासिया, अनिल मिश्रा, गौत्तम गर्ग, महेंद्र सिंह, रघु लाटा, हजारी मथरान, मुकेश मित्तल, दलीप प्रजापत एवं लखदातार ग्रुप के सदस्य भोजन बनाने से लेकर घर-घर जाकर भोजन के पैकेट उपलब्ध करवा रहे हैं। बुधवार को 800 पैकेट भोजन उपलब्ध करवाया गया। सतनाली सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह के नेतृत्व में भोजन बांटा गया। सतनाली में बिजेंद्र मित्तल 9416396603 पर कॉल करने पर समाजसेवी घर पर भोजन पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

कनीना में 400 पैकेट भोजन वितरित
कनीना में श्रीश्याम मित्रमंडल और अमर उजाला फाउंडेशन ने गरीब, बेसहारा 400 लोगो को भोजन खिलाया। श्री श्याम मित्रमंडल के प्रधान अनिल गर्ग ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से रोजाना 500 लोगों का खाना तैयार करवा कर वितरित किया जाता है। इस मौके पर राकेश, दिनेश, सुरेश, कृष्ण, मुकट, सचिन शर्मा का विशेष सहयोग रहता है। यहां भोजन के लिए मित्रमंडल के प्रधान अनिल गर्ग के मोबाइल नंबर 9416150922 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें