फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संजय यादव राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 21 Feb 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन



जिले के गांव नांगल सिरोही निवासी संजय यादव बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा सदस्य बनने वाले जिला महेंद्रगढ़ के वह दूसरे व्यक्ति हैं। इससे पूर्व नीरपुर निवासी स्वर्गीय राव मानसिंह राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता रघुविंद्र यादव ने बताया कि राजद ने संजय यादव को बिहार से अपनी पार्टी का राज्यसभा प्रत्याशी बनाया था, उन्हें मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। संजय यादव जिला के गांव नांगल सिरोही निवासी प्रभातीलाल के पुत्र हैं और तेजस्वी यादव से दोस्ती के चलते उनके साथ बिहार चले गए थे। वह 2012 से तेजस्वी यादव और पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके समर्पण को देखते हुए लालू यादव ने उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय किया। रघुविंद्र यादव ने बताया कि संजय यादव कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट और एमबीए है। वह राज्यसभा जाने वाले जिला के दूसरे और अहीरवाल के तीसरे नेता बन गए हैं। सबसे पहले नीरपुर निवासी राव मानसिंह हरियाणा से इनेलो की टिकट पर 2001 में चौधरी देवीलाल के स्थान पर राज्यसभा सांसद बने थे, उनके बाद रेवाड़ी निवासी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भाजपा के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने और अब नांगल सिरोही निवासी संजय यादव बिहार से राजद के टिकट पर राज्यसभा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें