नारनौल। सीआईए टीम ने अवैध हथियार बरामदगी के मामले में आरोपी हितेश निवासी रावता की ढाणी, कोटपुतली को जयपुर से गिरफ्तार किया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि 12 जुलाई को पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी देवेंद्र को एक देसी पिस्टल के साथ पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि यह हथियार हितेश ने उपलब्ध करवाया था। इसके बाद सीआईए टीम ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने 13 अगस्त को हितेश को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े सात मामले दर्ज हैं। संवाद