फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया शहर में प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-06मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही काम छोड़ हड़ताल अब चार दिन और आगे बढ़ा दी गई है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गत सात दिनों से शहर में सफाई व्यवस्था ठप है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लग हैं। रोजाना शहर में करीब 30 टन कूड़ा उठान किया जाता है, वहीं डोर-टू-डोर जिस कंपनी को टेंडर दे रखा हे वह 40 टन कूड़ा घरों से एकत्रित करती हैं।
विज्ञापन

वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी 30वें दिन हड़ताल पर डटे रहे। नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान तथा अग्निशमन विभाग की हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह ने की। संयुक्त हड़ताल के तहत नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
प्रदर्शन नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर महावीर चौक, पुल बाजार और आजाद चौक से होते हुए वापस नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। आजाद चौक पर आयोजित सभा में राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया और इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और पार्षदों से कर्मचारियों के समर्थन में आगे आने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें