फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की स्थगित, काम पर लौटे

Thu, 09 Nov 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेतन व एलटीसी नहीं मिलने से खफा नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर शहर में साफ-सफाई की। मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने नपा प्रधान को लिखित पत्र देकर बुधवार को वेतन व एलटीसी नहीं मिलने पर हड़ताल जाने की चेतावनी दी थी। चेतावनी पर संज्ञान लेते हुए कोषाध्यक्ष व प्रधान ने दो दिनों में वेतन दिलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद सफाई कर्मचारी अपने काम पर लोट आए।
विज्ञापन

कर्मचारी प्रधान पूर्ण ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को वेतन व एलटीसी नहीं मिलने से खफा नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नारेबाजी कर नगरपालिका अधिकारियों को बुधवार तक अल्टीमेटम दिया था। अगर बुधवार तक इनकी मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल पर चले जाएगें। उन्होंने बताया कि वेतन व एलटीसी रुकने से उनके सामने त्योहार पर घर का खर्च चलाने की समस्या है, जिससे उनका त्योहार फीका हो रहा है। कर्मचारी पूर्ण कुमार, रिंकू कुमार, देवानंद, घनश्याम आदि ने बताया कि दीपावली का त्योहार नजदीक है। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए उनके वेतन उनके खातों में डालने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मचारी काम लोट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें