नारनौाल। रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की नियत से बाइक चढ़ाने के मामले में सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला बावडीपुर निवासी जयकिशन उर्फ प्रियांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा छह आरोपी मोहित उर्फ लंगड़ी, पंकज उर्फ घोड़ा वासी मोहल्ला मिश्रवाड़ा, अभिषेक उर्फ काली वासी दशमेश नगर नारनौल और विनोद उर्फ चन्नी वासी मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल को पहले गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में पुलिस ने डंडा और लोहे की पाइप बरामद की थी।