फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में सफाई व्यवस्था ठप, हड़ताल के चौथे दिन बढ़ा संकट

विज्ञापन
फोटो नंबर-22शहर के मुख्य महावीर चौक के पास दुकानों के आगे लगा गंदगी का ढेर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 27वें दिन भी कार्य से दूर हैं। इसके चलते शहर के बाजारों और मोहल्लों में कचरे के ढेर लगने लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारी नगर परिषद से महावीर चौक तक प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और दिवंगत फायरकर्मी को न्याय दिलाना शामिल है।
सर्व कर्मचारी संघ और यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। स्थिति बिगड़ने से बाजारों में गंदगी, नालियों में जाम और सड़कों पर कीचड़ जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रोजाना 60 टन कूड़ा उठान पर पड़ा असर
नगर परिषद के करीब 200 कर्मचारी शहर में झाड़ू लगाने, नालियों की सफाई और कूड़ा उठान का काम करते हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 60 टन कूड़ा उठाया जाता है जिसमें 15 से 20 कर्मचारी लगे रहते हैं। हड़ताल के कारण यह कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

वर्जन

कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी के कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। जहां से शिकायत मिल रही है, वहां टीम भेजकर कूड़ा उठवाया जा रहा है।-विकास शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें