फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गणपति बप्पा के आगमन के लिए मंदिरों में तैयारी शुरू

Mon, 25 Aug 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17गणेश उत्सव को लेकर छोटा-बड़ा तालाब पर तैयार किया जा रहा पंडाल। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। गणपति बप्पा के आगमन के लिए मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है। गणेश जी 27 से घर-घर में विराजमान होंगे। 6 सितंबर को विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

दस दिनों तक शहर के कई मंदिरों और मोहल्लों में आयोजन होगा। एक दशक से तो शहर में जगह-जगह आयोजन की धूम मची रहती है। शहर में गणेश उत्सव करीब 30 साल पहले पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर में यहां व्यापार करने आए मराठा समाज के लोगों ने व्यापारियों के साथ शुरू किया था।
इसके बाद अब यह आयोजन कई स्थानों पर होने लगा है। गणेश उत्सव को लेकर एक ओर जहां सत्यनारायण मंदिर में गणेश उत्सव मंडल के सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। वहीं 14 वर्षों से छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में यह आयोजन धूमधाम से मनाया जाता है। छोटा तालाब पर आयोजित होने वाले गणेश उत्सव को लेकर दूर-दूर तक रंग-बिरंगी रोशनी की लड़ियां, गणेशजी का दरबार व पंडाल में टेंट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा नलापुर, पुरानी सराय, इंद्रा कालोनी, मिश्रवाड़ा, सलामपुरा, पीरआगा, मेहता चौक, गणपति प्लाजा, मानक चौक तथा गांव पटीकरा आदि स्थानों पर गणेश उत्सव मनाया जाता है। मुख्य आकर्षण का केंद्र सत्यनारायण मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब पर रहता है। जहां गणेश उत्सव के दौरान लोगों की भारी भीड़ रहती है। अब गणेश उत्सव के दो दिन शेष रह जाने के चलते सभी स्थानों पर इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दस दिन चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान रोजाना सभी स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और सुबह-शाम गणेशजी की आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें