फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सानिया व जागृति ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई

Sun, 24 Aug 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21जागृति, तीरंदाजी खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में खुले मैदान में होने वाले खेल मुकाबले बारिश के कारण रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एईओ रमेश कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे चरण का शुभारंभ 23 अगस्त से हुआ था। 23 व 24 अगस्त को महिला वर्ग के व 25 व 26 अगस्त को पुरुष वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाने थे लेकिन 23 अगस्त से जिले भर में बारिश हो रही है, जिससे महिला वर्ग में खुले मैदान में होने वाले फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक और खो-खो आदि मुकाबले बारिश के कारण रद्द कर दिए गए। हालांकि इन इनडोर खेल में प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें कुश्ती, जूडो व तीरंदाजी जैसे खेल शामिल है।


जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्लम एरिया टैलेंट की छात्राओं ने भी भाग लिया। खिलाड़ी सानिया व जागृति ने तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। संस्था संचालक हनी गुप्ता ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को स्लम एरिया टैलेंट में निशुल्क शिक्षा दी जाती है और उनकी प्रतिभा को निखारा जाता है।
विज्ञापन

-
तीरंदाजी का नियमित अभ्यास विभागीय नर्सरी में कर रही थी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन से उत्साहित हूं। उम्मीद है कि आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करूंगी।-सानिया, तीरंदाज
विज्ञापन

-
जिलास्तरीय प्रतियोगिता को लेकर नर्वस थी, लेकिन कोच और साथी खिलाड़ियों ने उत्साह बढ़ाया। अभ्यास के दौरान कमियों को सुधारा, जिस कारण जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही।- जागृति, तीरंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें