फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संगीता पंच को सौंपा ग्राम कुतबापुर के सरपंच का कार्यभार

विज्ञापन
फोटो नंबर-32संगीता देवी। कार्यवाहक सरपंच
विज्ञापन
नारनौल। खंड के गांव कुतबापुर के पंचायत घर में सोमवार को कार्यवाहक सरपंच चुनने के लिए पंचों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम सचिव सोनू व एसईपीओ अंकित सहित सात पंचों ने भाग लिया। यह बैठक बीडीपीओ नारनौल रेणु लता के निर्देश पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सात में से चार पंचों का समर्थन वार्ड पांच की पंच संगीता पत्नी प्रेमसिंह को मिला जिसे कार्यवाहक सरपंच चुना गया। गांव कुतबापुर की कार्यवाहक सरपंच संगीता देवी को चुने जाने के बाद एसईपीओ अंकित ने कहा कि दो दिन में पंचायत का पूरा रिकाॅर्ड कार्यवाहक सरपंच संगीता को दिलवा दिया जाएगा।
ग्रामीणों द्वारा जिला उपायुक्त को गांव कुतबापुर की सरपंच मनोज कुमारी पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत दी गई थी। इस जांच के सही पाए जाने के बाद 23 जुलाई को जिला उपायुक्त ने सरपंच को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

इस पर खंड विकास पंचायत अधिकारी को उपायुक्त ने पत्र जारी कर पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरोपों की गंभीरता व बीडीपीओ नारनौल से प्राप्त रिपोर्ट के मद्देनजर आगामी आदेशों तक खंड नारनौल की ग्राम पंचायत कुतबापुर की सरपंच पद से मनोज कुमारी को जनहित में निलंबित कर दिया था।
उन्होंने उसके पास से ग्राम पंचायत कुतबापुर का जो कोई भी चल-अचल संपत्ति का चार्ज है वह नियमानुसार बहुमत वाले पंच को सौंपने व भविष्य में पंचायत की कार्यवाही में भाग लेने से वंचित किया था। इसे लेकर आज पंच संगीता को कार्यवाहक सरपंच चुना गया।
वर्जन
कुतबापुर की सरपंच को निलंबित करने के बाद सोमवार को कार्यवाहक सरपंच चुनने के लिए पंचों की बैठक की गई थी। इसमें संगीता को कार्यवाहक सरपंच चुना गया है। जिसे जल्द ही पंचायत के रिकार्ड उपलब्ध करवा दिए जाएगें।
विज्ञापन

रेणुलता, बीडीपीओ नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें