फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच सड़कों के दूसरे दिन भरे नमूने, एनओसी का रिकॉर्ड कब्जे में लिया

Fri, 07 Jun 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:78- सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग के दौरान बालाजी चौक पर कार्रवाई करती एसीब
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। साल 2021 में तत्कालीन प्रशासक की देखरेख में बनी 10 सड़कों की जांच के लिए पंचकूला से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दूसरे दिन वीरवार को पांच सड़कों के नमूने लिए। इसके अलाचा साल 2018 में तत्कालीन अभियंता की तरफ से जारी की गई 200 एनओसी का रिकॉर्ड कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पिछली नगर पालिका का कार्यकाल भंग होने के बाद तत्कालीन उपमंडल अधिकारी नागरिक एसडीएम दिनेश कुमार को नपा प्रशासक का चार्ज सौंपा गया था। नगर पालिका के उप प्रधान रहे रमेश बोहरा व तत्कालीन एसडीएम दिनेश कुमार के कार्यकाल के दौरान शहर में करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए। इन कार्यों के लिए हुए टेंडर व बाद में हुए काम में भारी अनियमितता बरतने के आरोप लगे थे। मामलों को लेकर कुछ ठेकेदार व नगर पालिका की पूर्व प्रधान रही रीना बंटी के पति एडवाकेट सुरेंद्र उर्फ बंटी ने शिकायत की थी। इस पर लंबे समय से जांच चल रही है। स्थानीय स्तर पर विभिन्न चरण की जांच के बाद यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला को सौंपा गया। इसके बाद टीम लगातार इस मामले में जांच कर रही है। दो बार नपा के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम बिना कोई रिकाॅर्ड व नमूने लिए ही बैरंग लौट गई थी। लेकिन, इस बार जांच कुछ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम जनवरी 2021 में शुरू किए गए 18 विकास कार्यों और 11 जनवरी 2021 को 24 विकास कार्यों के छोड़े गए टेंडरों व विकास कार्यों से संबंधित रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई थी।
सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
टीम में शामिल कोई भी अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अधिकारियों की मानें तो इस मामले में नमूनों की रिपोर्ट आने में करीब एक माह का समय लगेगा। रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

इन सड़कों के नमूने लिए
दूसरे दिन टीमों का नेतृत्व कार्यकारी अभियंता जयकिशन वर्मा व जिला विजिलेंस अधिकारी ईश्वर सिंह ने किया। एक टीम ने सिनेमा रोड, सीएसडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, डुलाना रोड, फॉरेस्ट रोड के सैंपल लिए हैं। जबकि दूसरी टीम निरीक्षक राजकरण और निरीक्षक प्रकाश की अगुवाई में साल 2018 में लगभग 200 एनओसी को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज एफआईआर की जांच से जुड़े रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें