फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर.. डीसी ने मौके पर ही दी सुनने की मशीन

Sat, 15 Jun 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में नारनौल लघु सचिवालय व विभिन्न उपमंडल में लगे समाधान शिविरों में शुक्रवार को 173 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से ज्यादातर का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

समाधान शिविर में उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में हो रही सुनवाई के दौरान शुक्रवार को जिले के गांव सेका निवासी रमेश देवी पत्नी ईश्वर सिंह ने सुनने की मशीन की मांग रखी। इस पर डीसी ने जिला रेडक्राॅस सोसायटी से एसपी सिंह को मौके पर बुलाकर तुरंत सुनने की मशीन उपलब्ध कराई। मशीन देने के बाद उनका जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में मशीन के प्रयोग करने के बारे में अच्छी तरह से प्रशिक्षण कराया गया। रमेश देवी को मशीन लगाने के बाद अच्छी तरह से सुनने लगा। इस पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित गति से समाधान होना चाहिए। एक-एक आवेदन का पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है। हर रोज आने वाली शिकायतों को रजिस्टर के अलावा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। दोपहर बाद पूरे जिले की रिपोर्ट को चंडीगढ़ मुख्यालय पर बने समाधान प्रकोष्ठ को भेजी जा रही है। शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान किया जा रहा है। नागरिक अपनी सही समस्याओं को इन शिविरों में लेकर आएं। इस मौके पर एसपी अर्श वर्मा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें