फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग में सलोनी ने मारी बाजी

Sat, 08 Mar 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज में यह कार्यक्रम रेनबो अस्पताल के सौजन्य से मनाया गया। कॉलेज की प्राचार्या डाॅ. पूर्ण प्रभा के नेतृत्व में मनाया गया।
विज्ञापन

डॉ. कविता ने बताया कि पोस्टर मेकिंग में सलोनी, अंजनी और शीतल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगियों में पूनम, संगम और आरती प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. नम्रता यादव, ईएनटी स्पेशलिस्ट व डॉ. पवन यादव मेडिसिन विशेषज्ञ रहे। कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ. जेएस मोर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. पलक ने बताया कि उन अभिभावकों को सम्मानित किया गया जिनको केवल एक ही बच्ची है। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मीनाक्षी ने भी अपने विचार रखे और छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. पूनम यादव , डाॅ. गीता व डॉ. पारुल ने निभाई। डॉ. कविता ने बताया कि पोस्टर मेकिंग में सलोनी, अंजनी और शीतल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगियों में पूनम, संगम और आरती प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें