फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध शराब बेचता सेल्समैन गिरफ्तार, 115 पेटी शराब जब्त

Thu, 26 Mar 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव कपूरी स्थित शराब ठेके पास खोखे में अवैध रूप से शराब बेचते सेल्समैन मोहित को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से 115 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब जबकि 65 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कनीना सदर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सीआईए टीम को सूचना मिली कि कपूरी स्थित शराब ठेके का सेल्समैन मोहित पास में ही एक खोखे में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इसके बाद टीम ने मोहित को पकड़ लिया। मोहित से खोखा खुलवाया तो इसमें काफी शराब की पेटियां रखी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर आशुतोष को मौके पर बुलाया। उन्होंने शराब ठेके का निरीक्षण किया और पेटियों की जांच की। पुलिस को जांच के दौरान 68 पेटी रसीला संतरा, 1 पेटी आइकोनिक, 14 पेटी एनवी रसीला संतरा व 2 पेटी ऑल्ड मोंक, 3 पेटी बोतल रॉयल स्टैग, 4 पेटी मैकडोल, 2 पेटी आरसी, 11 पेटी बीयर कार्ल्सबर्ग व 10 पेटी बीयर ट्यूबर्ग व 9 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी, 21 बोतल स्टर्लिंग व 35 पव्वा व्हाइट ब्लू शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहित ने बताया कि शराब ठेके की आड़ में अपने साथियों के साथ मिलकर ठेके की साइड में खोखा बना रखा है। इसमें वह शराब की अवैध बिक्री करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें